आगरा लीक्स…आगरा में भीड़भाड़ वाले बाजार में ज्वेलर को गोली मारकर बदमाश लूट कर फरार हो गए। जेवेलर को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के रूनकता में सोमवार रात साढे आठ बजे भीडभाड वाले बाजार में ज्वैलर दिनेश अग्रवाल अपने शोरूम को बंद कर जा रहे थे। उनके एक हाथ में कैश और ज्वैलरी का थैला लगा हुआ था। इसी दौरा दो बाइक पर छह बदमाश आए, उन्होंने बैग छीना, विरोध करने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने एक के बाद एक तीन गोली चलाई, इसमें से एक गोली दिनेश अग्रवाल के पेट और एक पैर में लगी। उन्हें आगरा के सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
मयंक चैन्स में डाका, दो की हत्या
इस वारदात के कुछ देर बाद ही मथुरा के भीडभाड वाले होली गेट में मयंक चैन्स पर रात 10 बजे बदमाशों ने धाबा बोल दिया। बदमाश दो बाइक से आए थे, मयंक चैन्स सकरी गली में है, उन्होंने बाहर रोड पर बाइक खडी की, इसके बाद पैदल ही मयंक चैन्स के शोरूम तक गए। यहां पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, ज्वैलरी और कैश लेकर भागने लगे, बदमाशों का विरोध करने पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वहां मौजूद तीन और लोगों के गोली मारी है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया है और छानबीन में जुटा है।
6 मई को पकडे लुटेरे
.आगरा कैंट पर एक ज्वैलर सहित तीन ट्रेन लुटेरे पकडे गए हैं, लुटेरों के साथ मिलकर ज्वैलर ट्रेन में यात्रियों से लूट कर रहा था। जीआरपी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जीआरपी आगरा कैंट ने बेलनगंज निवासी ज्वैलर अनिल वर्मा, कासगंज निवासी विनोद और ब्रजेश गुप्ता को मुखबर की सूचना पर अरेस्ट कर लिया। जीआरपी इंचार्ज ने बताया कि ज्वैलर अपने साथी चोरों के साथ मिलकर ट्रेन में यात्रियों से लूट कर रहा था। इनके निशाने पर ज्वैलरी पहनी महिला यात्री होती थी, ट्रेन की स्पीड स्लो होते ही गले से सोने की चेन और ज्वैलरी लूट कर चोर फरार हो जाते थे। जीआरपी ने चोरों से ज्वैलरी और कैश जब्त किया है।
Leave a comment