आगरालीक्स.. आगरा में क्राइम बढ गया है, ऐसे में बारिश के बाद पुलिस टीम फुट पेट्रोलिंग करती हुई निकली, रात नौ बजे के बाद और बेवजह घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा।
आगरा में अनलॉक वन में क्राइम बढ गया है, बदमाश एटीएम का कैश निकाल ले गए, इसके बाद एटीएम को ही उखाड कर ले गए। साथ ही हत्या के केस भी बढे हैं, पुलिस ने कुछ केस सॉल्व कर दिए हैं। मगर, वारदात कम हो, इसके लिए आगरा पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है, रात में एटीएम, बैंक और बाजार में गश्त बढा दिया गया है, जिससे वारदात पर अंकुश लग सके।