आगरालीक्स…(19 October 2021 Agra News) आगरा की एक फैमिली मंगलवार को ताजमहल घूमने गई, घर वापस लौटी तो उड़ गए होश…
शाहगंज के फ्रेंड्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी
आगरा में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी का एक मामला सामने आया है. चोरों ने शाहगंज क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की एमआईजी कोठी नंबर 8 को अपना निशाना बना दिया. यह कोठी रिटायर्ड एआरटीओ की है. बताया जाता है कि मंगलवार को पूरी फैमिली ताजमहल देखने के लिए निकली थी लेकिन दोपहर को जब वापस घर लौटे तो दरवाजा खुला तथा ताला टूटा मिला. चोर अलमारियों का ताला तोड़कर घर के अंदर से 50 हजार रुपये कैश और ज्वेलरी ले गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सुबह नौ बजे गए थे ताजमहल देखने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिटायर्ड एआरटीओ स्व. बीएल उदयवीर सिंह की पत्नी मालती रहती हैं. मालती देवी का बेटा विजय एटा में एआरटीओ है. मंगलवार सुबह मालती देवी अपनी बेटी और दामाद के साथ ताजमहल देखने के लिए गई थीं. सभी वापस दोपहर 12 बजे घर लौटे तो देखा कि पिछला दरवाजा खुला था और ताला टूटा था. अंदर देखा तो अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था. परिजनों के अनुसार चोर घर के अंदर से 50 हजार रुपये कैश, चार सोने की चूड़ियां, चेन और अंगूठी ले गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है.