आगरालीक्स…. आगरा में सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद एडमिशन की दौड़ शुरू हो गई है। आंबेडकर विवि और कॉलेजों में एडमिशन के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पिछले सत्र में विवि ने वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में कॉलेजों को चुनने का विकल्प जोड़ दिया था। इसके बाद से कॉलेज और छात्र बुरी मुश्किल में फंस गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद तक छात्र विवि और कॉलेजों के बीच चक्कर काटते रहे थे। सैकड़ों छात्रों ने गलत कॉलेजों के द्वारा उनको प्रवेशित दिखाने की बात कही थी। इसके साथ ही कॉलेजों की ओर से भी इस प्रकार की शिकायत आयी थी।
जिसमें उनके यहां प्रवेश पाने वाले छात्र किसी अन्य कॉलेज में एडमिड दिख रहे थे। इसी परेशान को खत्म करने के लिए प्रक्रिया में बदलाव किया है। प्रो. संजीव कुमार के अनुसार वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से इस बार कॉलेजों के चयन का विकल्प हटा दिया है। अब छात्र वेब रजिस्ट्रेशन के बाद कॉलेज में जाकर प्रवेश ले सकेंगे। छात्र एक से अधिक कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे।