आगरालीक्स ..आगरा में एक दिसंबर को एमएलसी की दो सीटें पर 38 उम्मीदवारों के लिए मतदान होगा, पोलिंग पार्टिया रवाना हुईं, शराब की दुकानें बंद।
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक पद के लिए एक दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को मंडी समिति पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं, इन्हें मतदान स्थल के लिए रवाना किया जा रहा है।
इस तरह बंद रहेंगी शराब की दुकानें
29 नवंबर शाम पांच बजे से
30 नवंबर पूरे दिन भर
1 दिसंबर एमएलसी मतदान का मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा, तब तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी
तीन दिसंबर एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान दुकान बंद रहेंगी
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव एक नजर
आगरा में स्नातक सीट के लिए 22 प्रत्याशी
आगरा शिक्षक सीट के लिए 16 प्रत्याशी
आगरा स्नातक खंड में 12 जिलों में 2. 81 लाख वोटर, 56 मतदेय स्थल
आगरा शिक्षक खंड में 12 जिलों में 30 हजार वोटर, 28 मतदेय स्थल
आगरा स्नातक सीट प्रत्याशी
डॉ असीम यादव, डॉ नंद लाल यादव, इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, मुन्नी देवी, गौरव शुक्ला, उल्फत सिंह चौहान, थान सिंह, डॉ मोहम्मद इसरार, मनोरमा, सगीर खान, सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह, महिपाल सिंह, अनिल तिवारी, हरि किशोर तिवारी इंजीनियर साहब, मानवेंद्र प्रताप सिंह, हंसनुराम आंबेडकरी, ओम प्रकाश आर्य, डॉ अनूप शर्मा, सीमा, राजेश कुमार द्विवेदी, दिनेश कुमार शर्मा, विकास अग्निहोत्री
शिक्षक सीट के प्रत्याशी
सुरेंद्र सिंह राघव, अभय प्रताप सिंह, लालजी बाबू श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, धर्मसिंह, होशियार सिंह, डॉ आकाश अग्रवाल, डॉ भोज कुमार शर्मा, दिनेश चंद्र वशिष्ठ, डॉ देव प्रकाश, डॉ धर्मेंद्र सिंह, हेवेंद्र सिंह, जगवीर किशोर जैन, गुमान सिंह, निरंजन सिंह सोलंकी, रवि सोनी