आगरालीक्स …आगरा में छेड़छाड़ के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने से आहत युवती द्वारा सुसाइड करने का मामला गर्माया। दरोगा को सस्पेंड करने की मांग, परिजनों ने नहीं उठने दिया शव.

आगरा के खंदौली क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की युवती के पति गुजरात में काम करते हैं, युवती ससुराल में सास ससुर और पांच साल के बेटे के साथ रह रही थी। बुधवार शाम को युवती अपने ससुर के साथ सामान लेकर घर लौट रही थी, रास्ते में उसी क्षेत्र के संदीप जाटव ने युवती का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर भी नहीं माना।
दो हजार रुपये देकर युवती से साथ चलने की कहने लगा
आरोप है कि संदीप जाटव यही नहीं माना, उसने दो हजार रुपये निकाले और युवती से कहने लगा कि रुपये ले और मेरे साथ चल। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए, आरोपी मौके से भाग गया।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा
आरोप है कि गुरुवार को युवती को साथ लेकर परिजन थाना खंदौली पहुंचे, एसआई अर्जुन सिंह को पूरा मामला बताया और मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कह दिया के गांव के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। शाम को दोबारा गांव के लोगों को लेकर थाने गए युवती भी साथ थी। इस बार भी दरोगा अर्जुन सिंह ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
फंदे पर लटकी मिली युवती
शुक्रवार सुबह युवती ने अपने परिजनों को चाय बनाकर दी, इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद ससुर ने आवाज लगाई वह नहीं आई तो कमरे तक पहुंचे। कमरे का गेट बंद था, स्थानीय लोगों ने गेट तोड़ा युवती का शव फंदे पर लटका हुआ था।
दरोगा को सस्पेंड करने की मांग
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा अर्जुन सिंह को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया था, शनिवार को युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। स्थानीय लोग दरोगा को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं और शव नहीं उठने दिया।
सांकेतिक फोटो