आगरालीक्स.. आगरा में आज मंगोलिया के राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं, इससे दो घंटे ताजमहल बंद रहेगा और कुछ देर के लिए यातायात बंद किया जाएगा।
मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट से सुबह 11:45 बजे शिल्पग्राम पार्किंग आएंगे। दोपहर 12 बजे वो ताजमहल पहुंचेंगे और करीब 45 मिनट तक स्मारक में रुकेंगे। विजिट के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ताज महल में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। दो घंटे के लिए ताज महल बंद रहने से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मंगोलियन के राष्ट्रपति होटल ताज में लंच करने के बाद वो दोपहर 2:35 बजे खेरिया एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना होंगे।