आगरालीक्स.. आगरा के डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल के डॉ अनुराग टंडन पर जानलेवा हमले में भाई डॉ अमित टंडन, उनकी पत्नी पर मुकदमे के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। ऐसे में डॉ अमित टंडन के कर्मचारी को मुख्य आरोपित बनाने की तैयारी चल रही है।
हरीपर्वत क्षेत्र के बाग फरजाना स्थित डॉ कमलेश टंडन रिसर्च सेंटर की संचालिका नामचीन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश टंडन के छोटे बेटे अनुराग टंडन पर छह सितंबर को घर में जानलेवा हमला हुआ था। डॉ अनुराग की पत्नी ने हरीपर्वत थाने में डॉ अनुराग के बड़े भाई डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन कुमार मान ने मीडिया को बताया कि अब घटना में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें डॉ. अमित टंडन का कर्मचारी राहुल हाथ में लोहे की एंगल लेकर जा रहा है। थोड़ी दूरी पर डॉ. अमित खड़े हैं और वे एबुंलेंस की ओर इशारा कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिग और कुछ लोगों के बयान से ऐसा लग रहा है कि डॉ. अनुराग के सिर में रॉड उनके भाई ने नहीं बल्कि राहुल ने मारी थी। राहुल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
फाइल फोटो