आगरालीक्स.. आगरा में बंदरों के झुंड ने तीन मंजिला मकान की जर्जर दीवार गिरा दी, हादसे में मकान मालिक कारोबारी और मजदूर की मौत.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में सत्संग वाली गली, घटिया आजम खां में तीन मंजिला मकान में सोने की वैल्युएशन का काम करने वाले कारोबारी लक्ष्मण तुलिसियानी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान में उनके दो भाई भी रहते हैं, घर पुराना है, तीसरी मंजिल की छत मरम्मत कार्य के लिए तुडवा दी थी।
30 40 बंदरों का झुड आया, दीवार के मलबे में
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम को लक्ष्मण दूसरी मंजिल पर मजदूरों से मलबा उठवा रहे थे, इसी दौरान 30 40 बंदरों का झुंड आ गया, तीसरी मंजिल की जर्जर दीवार पर बंदर झगडने लगे, इससे दीवार गिर गई, मलबा दूसरी मंजिला पर गिरा, मलबे में कारोबारी लक्ष्मण तुलिसियानी और मजदूर वीरा दब गए। परिजन उन्हें संजय प्लेस स्थित अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी, परिजनों का कहना है कि बंदरों के झुंड ने दीवार गिरा दी, इससे हादसा हुआ।
पोस्टमार्टम नहीं कराया
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, हरीपर्वत इंस्पेक्टर अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि पुराना मकान था, मरम्मत कार्य चल रहा था दीवार गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया।