आगरालीक्स ..आगरा में बैग में कैश लेकर जा रहे ज्वैलर पर बंदरों ने झपटटा मारा, आगे आगे बंदर पीछे लोग, 100 100 रुपये की छह गडडी फेंकने के बाद बंदर 1 .40 लाख कैश लेकर भाग गए।
आगरा में नाई की मंडी में हलका मदन निवासी ज्वैलर विजय बंसल अपनी बेटी नैनसी के साथ धाकरान चौराह, नाथ कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। सीढी पर बंदर बैठे हुए थे, उनके एक हाथ में कैश से भरा बैग लगा था। बंदरों ने घुडकी मारी, इसके बाद हाथ से कैश से भरे बैग को लेकर भागने लगे।
60 हजार रुपये फेंक कर भाग गया बंदर
शोर मचाने पर बैंक के सुरक्षाकर्मी, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बंदरों का पीछा किया, बंदरों ने 100- 100 रुपये की गडडी पफेंकना शुरू कर दिया, ज्वैलर ने रुपयों की गडडी उठाई, छह गडडी फेंक कर बंदर भाग गए। ज्वैलर विजय बंसल ने बताया कि बैग में दो लाख रुपये थे, बंदर 60 हजार रुपये फेंक कर भाग गए।
केले और खाना दिया लेकिन नहीं आए बंदर
बंदरों को ज्वैलर ने केले दिए, खाना भी डाला लेकिन 60 हजार रुपये पफेंकने के बाद बंदर कुछ देर तक बैठे रहे, इसके बाद भाग गए। नाई की मंडी क्षेत्र में ज्वैलर बैग की तलाश में भटकता रहा लेकिन नहीं मिला।
कहां गए 1 .40 लाख रुपये
बंदर बैग लेकर भाग गए, उन्होंने कुछ देर बाद कैश से भरा बैग फेंक दिया होगा। बैग कहां फेका और 1 40 रुपये किसे मिले, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
27 मई को मेडिकल छात्र पर बंदरों का हमला
27 मई 2018 की सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज के सुभार्ष पार्क के सामने स्थित जीबी पंत हॉस्टल की दूसरी मंजिल से एमबीबीएस छात्र अजीत यादव नीचे गिर गया, साथी छात्रों ने बताया कि अजीत दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 79 में रह रहा था, सुबह वह कमरे के बाहर खडा था, कमरे के बाहर जर्जर बाउंड्री बॉल थी, इसी बीच बंदर आ गए, बंदरों को देख छात्र डर गया और दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। तेज आवास सुनकर हॉस्टल में रह रहे छात्र आ गए, उन्होंने अजीत को घायल अवस्था में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, अजीत की हालत नाजुक है, उसे आईसीयू में भर्ती करा दिया गया। एसएन के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ एसके मिश्रा का कहना है कि साथी छात्रों ने बताया है कि बंदरों के हमले में छात्र दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे एसएन से एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया।