आगरालीक्स… आगरा में 24 घंटे बाद मानसून दस्तक दे सकता है, 48 घंटे तक घनघोर बारिश का पूर्वानुमान है, पढे इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, रविवार को धूप निकलने के बाद भी तापमान दो डिग्री कम रहा, अधिकतम तापमान 38.1 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 जून से आगरा में बारिश हो सकती है, यह बारिश मानसून की बारिश होगी।
27 जून तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 और 24 जून को तेज बारिश हो सकती है, बादल भी छाए रहेंगे, इसके बाद लगातार बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने की भी संभावना है, 27 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मानसून की दस्तक से तापमान भी कम हो जाएगा, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है वह 35 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
22-Jun 24.0 36.0 Partly cloudy sky
23-Jun 24.0 36.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
24-Jun 24.0 35.0 Generally cloudy sky with continuous rain
25-Jun 23.0 35.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
26-Jun 24.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
27-Jun 24.0 36.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm