आगरालीक्स ..आगरा के डीईआई में ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए आज से आनलाइन परीक्षा शुरू हो रही है लेकिन सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के छात्रों का 12 वीं रिजल्ट नहीं आया है, वे प्रवेश फॉर्म नहीं भर पाए हैं और परेशान हैं।
आगरा के डीईआई ने ग्रेजुएशन सहित अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए 12 वीं पास और ग्रेजुएशन क चुके छात्र छात्राओं से आनलाइन आवेदन मांगे, छात्रों के आवेदन करने के बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। संस्थान के कोर्स में प्रवेश के लिए 23 जून से आनलाइन परीक्षा होनी है लेकिन अभी तक 12 वीं का परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ है, इससे छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं, संस्थान से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।