आगरालीक्स…(7 November 2021 Agra News) आगरा में अर्हं अभ्युदय शिविर में 100 से अधिक युवक—युवतियों ने लिया भाग. सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर किया सम्मानित…
रविवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से अर्हं योग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज मुनि श्री 108 चन्द्र सागर जी महाराज ससंघ की शुभ उपस्थिति में एक अखिल भारतीय जीवन कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने वाला और जैन समुदाय के युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अर्हं कौन्क्लेव 2021 का कार्यक्रम अर्हं अभ्युदय शिविर का आयोजन दोपहर 1.30 से किया गया. कार्यक्रम में ऐसे 100 से अधिक युवक युवती भाग लिया, जिन्होंने यूपीएससी,सिविल सेवा, जेईई एडवांस,सीए,सीएलएटी जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया है. एक पैनल डिस्कशन में विशेष रूप से IAS राहुल जैन,डॉ राजीव जैन Executive Director Railways,CA अमित जैन ( Head Oyo India Propco) Dr मधुर जैन ( HOD Cardiology Metro Hospital Gurugram ), सिद्धार्थ जैन (IIT Mimbai) Sr Data Scientist Microsoft. पधारे.

इन्होंने अपने अपने विचार रखें और युवक-युवतियों ने इनसे जवाब पूछे और इन्होंने उत्तर दिया. इसके बाद सभी युवक युवतियों का आगरा दिगंबर जैन परिषद ने सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मंच का संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया. इस मौके पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार अर्थमंत्री राकेश जैन (परदेवाले)अनंत जैन,अशोक जैन,अंकेश जैन,अमित सेठी मीडिया प्रभारी शुभम जैन समाज सकल दिगंबर जैन समाज के लोग उपस्थित रहे.