आगरालीक्स…(1 December 2021 Agra News) उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों में से केवल 20 सीटों पर वैश्य विधायक. समाज की आवाज उठाने के आगरा में जुटेंगे 50 हजार से अधिक वैश्य
महाकुम्भ में एकत्र होंगे देशभर के 50 हजार से अधिक वैश्य
उप्र के 40 शहरों में राजनीतिक रथयात्रा के भ्रमण से वैश्य समाज के अधिकारों की होगी मांग
12 दिसम्बर को ताजनगरी में वैश्य समाज का महाकुम्भ होने जा रहा है। जिसमें देशभर के 50 हजार से अधिक वैश्य भाग लेंगे। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में वैश्य समाज के अधिकारों को लेकर मांग उठाई जाएगी। यह जानकारी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने संजय प्लेस स्थित महाकुम्भ के कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी। बताया कि पांच दिसम्बर को मैनपुरी से वैश्य राजनीतिक रथयात्रा लक्ष्य 2022 का शुभारम्भ होगा, जो प्रदेश के 40 शहरों में भ्रमण करेगी। 12 दिसम्बर को रथयात्रा आगरा पहुंचेगी।
106 सीटें वैश्य बहुल फिर भी 20 वैश्य विधायक
कहा कि उप्र में 403 विधासभा क्षेत्र में 106 वैश्य बाहुल्य हैं। लेकिन दुर्भाग्य से प्रदेश में मात्र 20 वैश्य विधायक हैं। वैश्य समाज की आवाज उठाने और राजनैतिक दलों पर दबाव बनाने के लिए ही रथयात्रा निकाली जा रही है। टिकिट नहीं तो वैश्य समाज का वोट नहीं। रथयात्रा का उद्देश्य वैश्य समाज में राजनीतिक चेतना का स्मरण करना व राजनैतिक अधिकार दिलाना होगा। समाज का शोषण आर्थिक दोहन के विरोध में जनजागरण पैदा करना है। 12 दिसम्बर को आगरा का धरती पर शंखनाद होगा। जिसमें देशभर से 50 हजार से धिक लोग भाग लेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कामता प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, उमेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आशा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे.