आगरालीक्स…. (Agra News 14th November ).आगरा में आज से बारात की धूम रहेगी लेकिन बैंड बाजा के साथ साउंड ट्राली नहीं होगी, बैंड की धुन पर बाराती थिरकेंगे, आगरा में आज देवोत्थान एकादशी पर आज 500 से अधिक शादियां।
आगरा में आज देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू हो रहे हैं, कोरोना काल में पाबंदी रही। मगर, अब सभी पाबंदी खत्म हो गई हैं, शादी समारोह में लोग जमकर मस्ती करेंगे।

साउंड ट्राली पर रोक
आगरा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बैंड बाजा के साथ साउंड ट्राली पर रोक लगा दी है। बैंड बाजा के साथ साउंड ट्राली शामिल नहीं होगी, साउंड ट्राली मेटाडोर के साथ चलती है और इससे प्रदूषण होता है। इसे देखते हुए साउंड ट्राली पर रोक लगाई गई है।
500 से अधिक शादियां
आगरा में आज एक अनुमान के तहत 500 से अधिक शादियों होंगी, होटल, मैरिज होम, गेस्ट हाउस के साथ ही पार्क, कॉलोनियों और बस्तियों में सुबह से ही शादियों की तैयारी चल रही है। शादियों का अंदाज भी बदला हुआ होगा, अलग अलग नजारे देखने को मिलेंगे।