आगरालीक्स…. आगरा में डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ रहा है। घर में पहली वार मच्छर का लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। ( Mosquito larva found in house, Rs 100 to 500 fine)
स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया विभाग की टीम घरों में कूलर, हौज और जहां पानी भरा हुआ है वहां मच्छरों के लार्वा एकत्रित कर रही है। कूलर में लार्वा मिल रहे हैं।
100 से 500 रुपये तक जुर्माना
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता के अनुसार, पहली बार लार्वा मिलने पर 100 रुपय और दूसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।