आगरालीक्स.. आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल और एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, गुरुवार को वे दीवानी पहुंचे और कोर्ट में सरेंडर किया। इन दोनों को जमानत मिल गई है।
गुरुवार को आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल दोपहर एक बजे दीवानी पहुंचे। यहां वे एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा के चैंबर में बैठे रहे, उन्होंने 1 .20 पर आचार संहिता उल्लंघन मामले आगरा में कोर्ट में सरेंडर किया है।
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल पर 2016 में एत्मादपुर में नरोत्तम सिंह बघेल से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, इसमें सांसद एसपी सिंह बघेल, एत्मादपुर से विधायक राम प्रताप सिंह सहित 11 को नामजद किया गया था।
2016 के मामले में किया सरेंडर
एत्मादपुर में हुए 2016 के मामले में सांसद एसपी सिंह बघेल ने एसीजेएम नौ के कोर्ट में सरेंडर किया है।
याचिका पर चल रही सुनवाई
आगरा के सांसद एस पी सिंह बघेल गडरिया पाल बघेल जाति से हैं, जबकि उन्होंने धनगर जाति के नाम से एससी का सर्टिफिकेट लगाकर चुनाव लड़ा है। याचिका में उनके एससी सर्टिफिकेट के भी निर्धारित प्रारूप में नहीं होने का आरोप लगाया गया है। धनगर जाति एससी की लिस्ट यानि प्रेजिडेंशल लिस्ट में भी शामिल नहीं है। प्रेजिडेंशल लिस्ट में धनगड़ जाति शामिल है। बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े पीस पार्टी उम्मीदवार राम जी लाल विद्यार्थी ने चुनाव याचिका दाखिल कर उनके निर्वाचन को चुनौती दी है। हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।