आगरालीक्स.. आगरा से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट कुछ ही घंटे में खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेगी, प्रीमियम क्लास का किराया 849 रुपये है। वहीं, शाम को फ्लाइट आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। 65 मिनट में फ्लाइट दिल्ली से आगरा पहुंच जाएगी।
रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत जूम एयर द्वारा आगरा दिल्ली फ्लाइट शुरू की गई है। यह 31 अक्टूबर यानी गुरुवार को सुबह 10 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयर पोर्ट से रवाना होगी और 65 मिनट बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 11 15 पर फ्लाइट पहुंच जाएगी। प्रीमियम क्लास का किराया 849 रुपये है।
शाम को जाएगी दिल्ली
जूम एयर की यह फ्लाइट शाम 5 40 बजे आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी और 6 20 यानी 40 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगी। प्रीमियम क्लास का किराया 849 रुपये ही रखा गया है, यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चले आएगी, मंगलवार से शुक्रवार तक नियमित फ्लाइट आएगी।
