आगरालीक्स…ट्रेन और बस से मुड़िया मेले में आने वालों के लिए रूट चार्ट जारी. बसों का किराया भी घोषित
मथुरा में इस समय मुड़िया मेले की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. मुड़िया मेले में लाखों की संख्या में लोग गोवर्धन परिक्रमा के लिए आते हैं. ऐसे में अधिकारियों की ओर से हर बात का ध्यान रखा जा रहा है. मंगलवार को पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई. ट्रेन ओर बस में सफर कर मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट चार्ज तैयार कर लिया गया है.
ये होगा रूट चार्ज
मुड़िया मेले में ट्रेन से आने वाले यात्री जंकशन के दो नंबर गेट से बाहर निकाले जाएंगे. यात्री वहां से माल गोदाम पहुंचेंगे. मालगोदाम पर रोडवेज बसों का इंतजाम होगा. यहां से 50 रुपये किराया देकर श्रद्धालु रोडवेज बस से अडींग होते हुए गोवर्धन पहुंचेंगे. वापसी के समय रोडवेज बस सौंख होते हुए नरहौली चौराहे से धौली प्याऊ पहुंचेंगी. रेलवे ग्राउंड में रोडवेज बसों की पार्किंग की जाएगी. मेले के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन भी रेलवे द्वारा किया गया है. इसके अलावा जंक्शन पर यात्री शेड का निर्माण भी किया जा रहा है. साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे.