आगरालीक्स …आगरा से सुरक्षित निकला मुख्तार अंसारी, यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा से गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस का का काफिला निकला। कडे सुरक्षा के इंतजार रहे।
पंजाब से यूपी पुलिस चार बार के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी को कस्टडी में लेकर बांदा के लिए मंगलवार को रवाना हुई। यमुना एक्सप्रेस वे पर रात 8 .30 बजे पुलिस मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से लेकर टप्पल टोल प्लाजा से आगे बढी। इसके बाद मथुरा टोल प्लाजा पर पुलिस का काफिला पहुंचा। पुलिस की गाडियां साइरन बजाती हुई तेज स्पीड से चल रही हैं। एंबुलेंस में मुख्तार अंसारी है।

आगरा से सुरक्षित निकला मुख्तार
यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा से रात 9. 45 बजे मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस का काफिला गुजरा। यहां से आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे से होते हुए फीरोजाबाद से आगे बढेगा।