आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा—सपा की सरकार बनाइए. अलिखेश बोले—सत्ता में बैठे लोगों से बचाना है हमें लोकतंत्र और संविधान…
गणतंत्र दिवस के मौके पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकताओं को संबोधित किया और उन्हें सभी के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आहृवान किया. सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोगों की सारी सुविधाएं समाजवादी सरकार देगी और सारी समस्याओं का समाधान भी करेगी. उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए.

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमें लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान को बचाना है. जो लोग सत्ता में है वह नकारात्मक सोच के लोग हैं. उनका काम केवल समाज को लड़ाना है लेकिन हम सभी समाजवादी लोगों को इनसे मुकाबला करना है. उन्होंने कहा कि 700 किसान शहीद हो गए उसके बाद काला कानून वापस हुआ. एक तरफ किसानों को अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़नी पड़ रही है तो वहीं किसान और गांव का बेटा देशकी सीमा पर रक्ष्ज्ञा कर रहा है. भाजपा की सरकार में उसकी किसान के साथ क्या—कया नहीं हुआ. सड़क पर कीलें तक ठोंक दी गईं. किसान ये अन्याय कभी नहीं भूल सकता.