Saturday , 22 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Mumbai flight canceled on Wednesday too, Agra to Ahmedabad housefull#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Mumbai flight canceled on Wednesday too, Agra to Ahmedabad housefull#agranews

आगरालीक्स…(4 August 2021 Agra News) आगरा में सोमवार के बाद आज भी कैंसिल रही मुंबई की फ्लाइट. आगरा से अहमदाबाद अभी भी हाउसफुल चल रही फ्लाइट

मुंबई टू आगरा फ्लाइट रही कैंसिल
आगरा में सोमवार के बाद बुधवार को भी मुंबई से आगरा की फ्लाइट कैंसिल रही. आपरेशनल दिक्कतों के कारण बुधवार को भी ये फ्लाइट आगरा नहीं पहुंची. आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए अंसारी ने बताया कि सोमवार को फ्लाइट को रद किया गया था जबकि बुधवार को आपरेशनल प्रॉब्लम के कारण ये फ्लाइट आगरा नहीं आई. उन्होंने कहा कि अब शनिवार को मुंबई से फ्लाइट आगरा आएगी और यहां से निश्चित समय पर मुंबई के लिए रवाना होगी.

आगरा टू अहमदाबाद हाउसफुल
अच्छी बात ये है कि आगरा से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या इस समय फुल चल रही है. 72 सीटर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट बुधवार को अच्छी खासी संख्या में यात्रियों को लेकर आगरा पहुंची. आगरा से अहमदाबाद जाते समय फ्लाइट फुल रही.

इसी महीने भोपाल भी होगा एयरकनेक्ट
आगरा से भोपाल भी इसी महीने एयर कनेक्ट किया जा सकता है. इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जल्द ही भोपाल के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा सकती है. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण मार्च में आगरा से भोपाल की फ्लाइट को स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब दोबारा इसे शुरू किया जा सकता है. वहीं बेंगलोर के लिए पहले से ही फ्लाइट समय से चल रही है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

error: Content is protected !!