आगरालीक्स..Agra News : वीडियो देखें आगरा में दो मंजिला मकान की छत गिरी, दो मंजिला मकान में चल रहा था मरम्मत का काम, रेस्क्यू कर छह लोगों को बाहर निकाला गया। (Agra News Video : Two story building roof collapse. 6 rescue#Agra )
आगरा के शहीद नगर में मोहम्मद गुडडू का दो मंजिला मकान है। मकान में मंगलवार को मरम्मत का काम चल रहा था। दोपहर के समय अचानक से मकान की छत भरभरा कर गिर गई, छत गिरने के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस के साथ ही रेस्क्यू के लिए टीम पहुंच गई।
मलबे से छह लोगों को बाहर निकाला गया
टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर मलबे से हरि सिंह, उमेश, संजय, भंवर सिंह, जितेंद्र और राकेश को निकाल लिया है। मुन्ना मलबे में फंसा हुआ है उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है।