Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks munishree said, mantras have power#agranews
agraleaksअध्यात्मसिटी लाइव

munishree said, mantras have power#agranews

232

आगरालीक्स(10th August 2021 Agra News)….श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, हरीपर्वत के ग्राउण्ड में जैन मुनिश्री ने कहा कि मंत्रों में ​शक्ति होती है। यह तभी होती है, जब…।

सूरज और चंद्रमा जिन बिम्ब हैं
श्री पार्श्वकथा के सातवें दिन भगवान पार्श्वनाथ के पूर्व भव आनन्द राजा का वर्णन करते हुए जैन मुनि श्री ने बताया कि प्रतिमा की पूजा, दर्शन, विधान भगवान को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी स्वयं के उत्थान के लिए किए जाते हैं। अत: दूसरों का उपकार जरूर करो लेकिन स्वयं के लिए समय जरूर निकालो। उन्होंने कहा, मन्त्रों में जबरदस्त शक्ति होती है, परन्तु तभी, जब उनमें विश्वास हो। आज सूरज और चन्द्र्मा को लोगों ने अपने—अपने धर्म के अनुसार बांट लिये हैं। परन्तु जैन दर्शन के अनुसार दोनो में ही पूज्यनीय जिन बिम्ब हैं। अत: जैन दोनों का ही सम्मान करते हैं।

गुरु सामने हो तो सेवा करें
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, हरीपर्वत के ग्राउण्ड में प्रात:कालीन सभा में मुनि ने कहा कि उन्होंने कहा कि जब गुरु सामने हों तो उनकी सेवा, प्रवचन ही पूजा है। व्यक्ति को यह सीखना चाहिए कि कब किसे मुख्यता दे और किसे गौणता। आज की कथा के पुन्यार्जक नाई की मन्डी व नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी शैली रही। पाद प्रक्षालन सुरेन्द्र बैनाडा परिवार व आरती हीरालाल बैनाडा परिवार ने किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण राजेश बैनाडा ने किया। चित्र अनावरण निरन्जन लाल बैनाडा, निर्मल मोठ्या, अजित रांवका, प्रमोद रांवका, अनिल मोठ्या ने किया। दीप प्रज्वलन राजेश सेठी, अशोक जैन, अजय जैन, जेके जैन आदि ने किया। अतिथियों का स्वागत आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामन्त्री सुनील जैन ठेकेदार ने किया। मंच संचालन मनोज कुमार जैन कमलानगर ने किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक मुनिराज जी के सानिध्य में प्रतिदिन युवक, युवतियों के लिये ध्यान एवं योग सेशन चलता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 21 July 2026

आगरालीक्स…21 जुलाई मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Sawan Mah 2026: Sawan features a rare and auspicious convergence of Mondays and Nag Panchami…#agranews

आगरालीक्स…शिव जी का प्रिय सावन माह 30 जुलाई से लग रहा. सावन...

error: Content is protected !!