Saturday , 19 April 2025
Home agraleaks Nadda will communicate with two thousand doctors of Agra#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्ससिटी लाइव

Nadda will communicate with two thousand doctors of Agra#agranews

आगरालीक्स(06th August 2021 Agra News)… भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ अगस्त को आगरा आ रहे हैं। वह कोरोना वारियर्स आगरा के दो हजार डॉक्टरों से संवाद करेंगे। शुक्रवार को….

सुबह साढ़े दस बजे आएंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े दस बजे आ जाएंगे। वह शाम साढ़े पांच बजे तक रहेंगे। वह सबसे पहले फतेहाबाद रोड पर ताज कांटिनेंटल होटल जाएंगे। वहां ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी मौजूद रहेंगे।

विधायकों के काम की होगी समीक्षा
इसके बाद होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उनके कामकाज की समीक्षा की जाएगी। साढ़े चार के कामों का फीडबैक लेंगे।

एसएनजे गोल्ड में करेंगे डॉक्टरों से संवाद
फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना वारियर्स चिकित्सकों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने आगरा महानगर और जिले से दो हजार डॉक्टरों को बुलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी
शुक्रवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय किया गया कि हर चौराहे पर स्वागत के दौरान 250 से 500 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पूरे महानगर की सजावट की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता और हेमंत भोजवानी, एसएनजे गोल्ड में व्यवस्था की​ जिम्मेदारी महेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कल आएंगे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कल आगरा आ रहे हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठकों की तैयारियों का जायजा लेंगे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Heat waves continue in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में लू चलने लगी है, बचाव के...

बिगलीक्स

Agra News : 3.36 Lakh student appear in DBRAU, Exam start from 21st April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा...

बिगलीक्स

Agra News : Woman molested in hotel, FIR lodge#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के होटल में दो युवकों ने महिला से...

बिगलीक्स

Agra News : Today weather forecast#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भीषण गर्मी, प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म...

error: Content is protected !!