आगरालीक्स…क्या 2000 से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर देना पड़ेगा जीएसटी…जानें इस दावे में कितना सच…सरकार ने जारी किया सर्कुलर
सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफाम्र्स पर यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार अब 2000 से अधिक की यूपीआई ट्रांजेक्शन पर सरकार जीएसटी लगाने पर विचार कर रही है. लेकिन अब इस दावे पर सरकार ने अपना नया सर्कुलर जारी कर साफ कर दिया है. जारी किए गए नए सर्कुलर में सरकार ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि यह खबरें पूरी तरह झूठी, भ्रामक ओर आधारहीन हैं. वित्त मंत्रालय ने बताया कि सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है. वित्त मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जीएसटी केवल उन्हीं चार्जेस पर लगाया जाता है जो पेमेंट गेटवे या अन्य माध्यमों द्वारा लगाए जाने वाले सर्विस शुल्क से जुड़े होते हैं लेकिन जनवरी 2020 से सीबीडीटी ने पीटूएम यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर को हटा दिया है, जिसका अर्थ है कि यूपीआई पेमेंट पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है. इसलिए जीएसटी लगाने का सवाल ही नहीं उठता.