Monday , 10 March 2025
Home agraleaks Nadda-Yogi will stay for seven hours in Agra#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Nadda-Yogi will stay for seven hours in Agra#agranews

आगरालीक्स(07th August 2021 Agra News)… आगरा में रविवार को आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम आदित्यनाथ योगी सात घंटे रुकेंगे। मिनट—टू—मिनट कार्यक्रम जारी…।

विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू
भाजपा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा आ रहे हैं। उनके साथ मुख्यम़ंत्री आदित्यनाथ योगी, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और केशव मौर्य भी आएंगे। जेपी नड्डा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।

होटल ताज विलास में करेंगे बैठक
जेपी नड्डा ​फतेहाबाद रोड स्थित होटल ​ताज विलास में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें ब्रज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वह ब्रज क्षेत्र के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें उनके काम की समीक्षा करेंगे। उनके कामों का फीडबैक लेंगे।

तीन बजे से एसएनजे गोल्ड में करेंगे डॉक्टरों से संवाद
कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में पहुंचेंगे। वहां चिकित्सकों से संवाद करेंगे। कोरोना काल में किए गए उनके कामों के लिए सम्मानित भी करेंगे।

वीआईपी मार्ग पर होगा स्वागत
वीआईपी मार्ग पर जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

शनिवार को लिया जायजा
कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को डीएम और अन्य अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम का कार्यक्रम भी जारी

शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वह 10 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ रवाना होंगे।

सीएम का कार्यक्रम जारी किया गया
सीएम का कार्यक्रम जारी किया गया

सजाए गए चौराहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश है। खेरिया हवाई अड्डे से होटल ताज विलास तक के चौराहों को सजाया गया है। स्वागत द्वार बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहीं से कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा करेंगे।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

बिगलीक्स

Agra News : Balloon shoulder Arthroplasty for shoulder cuff repair#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : झटका लगा और कंधे की मांसपेशी टूट गई,...

error: Content is protected !!