Thursday , 17 April 2025
Home आगरा Nagar Nigam, Agra Ward proposed reservation list viral on social media #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Nagar Nigam, Agra Ward proposed reservation list viral on social media #agra

आगरालीक्स…. आगरा में नगर ​निगम के चुनाव की घोषणा होने वाली है, पार्षद पद के दावेदारों की नजर वार्ड आरक्षण पर टिकी है, सोशल मीडिया पर वार्ड आरक्षण की सूची वायरल, जानें क्या है मामला।

आगरा में नगर निगम के चुनाव की घोषणा नवंबर अंत तक हो जाएगी। मेयर सहित सभी 100 वार्ड में किस जाति के प्र​त्याशी चुनाव लड़ सकते हैं इसके लिए नगर निगम द्वारा वार्ड आरक्षण प्रस्तावित किया गया है। इसे प्रस्तावित वार्ड आरक्षण को जिला प्रशासन के माध्यम से शुक्रवार को शासन को भेज दिया गया। रात को वार्ड आरक्षण की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूची वायरल होते ही पार्षद और चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुटे दावेदार सूची को लेकर टेंशन में आ गए, जिस वार्ड को अनारिक्षत मानकर दावेदार तैयारी कर रहे थे उस वार्ड को सूची में आरक्षित श्रेणी में दिखा दिया गया।
सूची की प्रमाणिकता नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की पुष्टि हुई है कि प्रस्तावित वार्ड आरक्षण की सूची जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दी गई है। मगर, यह पुष्टि नहीं हुई है कि जो सूची वायरल हो रही है वह सही है। मगर, अब यह सूची चर्चा का विषय बनी हुई है।
10 नवंबर तक जारी हो सकता है पार्षदों का वार्ड आरक्षण
बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी गई सूची पर अभी विचार किया जाएगा। शासन स्तर से सूची में संशोधन किए जा सकते हैं। इसके बाद 10 नवंबर तक वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी जाएगी।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 17th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News : Avoid to go out between 11 AM to 4 PM in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का...

बिगलीक्स

Agra News : High tech Camera on Agra-Delhi Highway#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा दिल्ली हाइर्व पर हाईटेक कैमरा लगाए जा रहे...

बिगलीक्स

Agra News : BLS training to MBBS Batch 2024 students#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों...

error: Content is protected !!