आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में मेयर और पार्षद पद के लिए आवेदकों में रोचक मुकाबला है, मेयर के एक पद के लिए 58 और पार्षद के 100 पद के लिए 1087 आवेदन आए हैं। सोमवार और मंगलवार को भाजपा के नगर निकाय प्रभारी अश्वनी त्यागी के सामने मेयर और पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की गई।
मेयर के लिए 58 दावेदार
मेयर पद के लिए महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, नवीन जैन, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद गुप्ता शिवशंकर शर्मा, विजय दत्त पालीवाल, सुनील पाराशर , पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गामा दुबे, अशफाक सैफी, हरिओम शर्मा, डॉ. मंजू गुप्ता, मधुसूदन शर्मा, राजकुमार पथिक, उमेश तिवारी, प्रोफेसर अखण्ड प्रताप सिंह, डॉ. वीके सिंघल , सुनील शर्मा , वीरेन्द्र अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल , हरीश बत्रा, राजकुमार खंडेलवाल, अशोक कुमार जैन, टीएन अग्रवाल श्रीमती रेखा अग्रवाल, विजय भदौरिया , सुनीता कुशवाहा , रश्मि सिंह , निर्मला दीक्षित, विकास भारद्वाज, नेम कुमार जैन , मुरारी लाल फतेहपुरिया , प्रमोद उपाध्याय, कृष्ण कुमार गोयल, राजीव तिवारी , उमेश गर्ग , राजकुमारी सिकरवार , रितेश गुप्ता, हेमन्त भोजवानी , मनु शील पचौरी , अर्चना अग्रवाल, रेखा सिंह अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा , पंडित संतोष कटारा, गणेश चन्द, ब्रिजेंद्र सिंह रावत, संजय मल्होत्रा, अजय कान्त लवानिया , राघवेन्द्र मुगदल, रामखिलाड़ी जादौन, अशोक कुमार श्रीवास्तव, महेश बघेल, रविन्द्र बाधवा, कर्नल विजय तोमर, अभय शर्मा,संध्या जोशी आदि के नाम प्रमुख हैं। शामिल हैं।