आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने होटल में छापा मारा, होटल से युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में पकडे गए हैं। युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। होटल मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है।
मंगलवार को पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र के होटल में छापा मारा, होटल के कमरे में दो युवक युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले, कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। इनमें से तीन छात्र छात्राएं हैं। एक युवती फिरोजाबाद की है। वह अपने मौसेरे भाई के साथ आई थी। इन सभी युगलों ने घंटे के हिसाब से अलग-अलग कमरे बुक करा रखे थे। फिरोजाबाद की युवती बोली कि उसे मौसेरे भाई से कुछ जरूरी बात करनी थी। एएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया को बताया कि सभी के परिवारीजनों को बुलाया गया। उनके सुपुर्द कर दिया गया। होटल मैनेजर से अभी पूछताछ की जा रही है
27 जून को पुलिस ने पकडे 25 युवक युवती
.आगरा पुलिस की एक होटल पर बडी कार्रवाई, एक नेता के होटल से 25 युवक युवती पकडे गए, होटल के कमरों में युवक युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे, पुलिस को देख युवक युवती कपडे पहनकर भागने की कोशिश करने लगे, इन सभी को पुलिस ने पकड लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मंगलवार को आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित होटल व रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारा, महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पहुंची पुलिस को देख युवक युवती भागने लगे, कई युवक युवती कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है।
कपडे पहनने का मौका नहीं मिला
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई युवक युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे, उन्हें कपडे पहनने का मौका भी नहीं मिला, कमरे का गेट खोलते ही पुलिस कर्मी भी शर्म के कारण बाहर निकल आए और उनसे कपडे सही करने के लिए कहा, एक के बाद एक युवक युवती से पूछताछ की गई।
रोने लगी युवती, सर गलती हो गई
पुलिस को देख युवक और युवतियां गिडगिडाने लगे, सर गलती हो गई, अब कभी भी ऐसा नहीं करेंगे, पुलिस ने युवकों के साथ युवतियों को भी हिरासत में लिया है, उनके परिजनों को भी फोन पर सूचना देकर बुलाया गया है।