आगरालीक्स .(.Agra News 27th October).आगरा में दीपावली पर नगर निगम कर्मचारियों की छुटिटयां रद कर दी गई हैं और रात में भी कूड़ा उठाया जाएगा।
आगरा में दीपावली पर नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाएगा। इसके लिए दीपावली तक नगर निगम कर्मचारियों की छुटटी रद कर दी गई हैं।
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव का कहना है कि दीपावली के लिए विशेष सफाई योजना तैयार की गई है। हर वार्ड में सभी कर्मचारी मौजूद रहेंगे, उनकी उपस्थित पर नजर रखी जाएगी।

रात में होगी सफाई
नगर निगम द्वारा रात में भी सफाई कराई जाएगी। दुकान और घरों के बाहर से रात में कूड़ा उठाया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो और सफाई भी रात में कराई जाएगी। डलाबघरों से कचरा रात में ही उठाया जाएगा।
गम कर्मचारियों की छुटिटयां रद कर दी गई हैं और रात में भी कूड़ा उठाया जाएगा।