आगरालीक्स.. आगरा के स्कूलों के प्रबंधकों के बीच फीस में राहत देने पर सहमति बनी है यह छूट असक्षम अभिभावकों को दी जाएगी, इसके लिए उन्हें स्कूल में आवेदन करना होगा। इसे लेकर नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) ने बैठक की।
आगरा में अप्सा, नप्सा के साथ ही स्कूलों की कई एसोसिएशन हैं। इसमें से नप्सा की बैठक होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में हुई। बैठक में नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर का मीडिया से कहना है कि नप्सा के सदस्य स्कूल प्रबंधकों ने फीस में छूट देने पर चर्चा की, इसमें सहमति बनी है कि असक्षम आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को स्कूल अपने अपने स्तर से पफीस में राहत देंगे, इसके लिए अभिभावकों को स्कूल में आवेदन करना होगा। यह निर्धारित नहीं किया गया है कि कितनी कम फीस ली जाएगी। बैठक में सचिव राजपाल सोलंकी, राजू डेनियल, मोहित बंसल, एके सिंह, डॉ अविनाश पौखरियाल, प्रभ्वीनाथ सिंह, वीके यादव, सुमनलता, सीबी जदली मौजूद रहे।
आनलाइन क्लास के साथ होंगी आनलाइन परीक्षा
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है कि 2020 में आनलाइन क्लासेज ही चलेंगी, परीक्षाएं भी आनलाइन ली जाएंगी। 2021 में क्या स्थिति रहती है और गाइड लाइन आती हैं इसके बाद मैनुअल परीक्षा कराने पर निर्णय लिया जाएगा।