आगरालीक्स …आगरा में व्यापारियों के बडे संगठन नेशनल चैंबर में 15 मार्च को चुनाव नहीं होंगी, अब होली मिलन समारोह होगा, मंगलवार रात को सभी पदों पर आपसी सहमति बन गई। नेशनल चैंबर की 2017 के लिए सर्वसम्मित से नई कार्यकारिणी चुन ली गई है।
नेशनल चैंबर की वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी के लिए 15 मार्च को अग्रवल में चुनाव होने थे। कई दिनों की बैठक के बाद अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सहमति बन गई, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बन रही थी। चैंबर की तरफ से दोपहर में अग्रवन में सुबह 10 30 बजे से दोपहर तीन बजे तक चुनाव होने और उसके बाद परिणाम घोषित करने की जानकारी दी थी। इसमें उपाध्यक्ष पद पर ही चुनाव होना था और उपाध्यक्ष पद पर पांच दावेदार मैदान में थे। मंगलवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक में उपाध्यक्ष पर भी सहमति बन गई। इसमें राजीव अग्रवाल और अनूप गोयल को उपाध्यक्ष चुना गया। अशोक अरोड़ा, पराग सिंघल व विनय मित्तल ने अपना समर्थन देते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। वहीं, सभी ग्रुपों लिए पहले ही सहमति बन चुकी थी। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंघल का मीडिया से कहना है कि चैंबर की कार्यकारिणी आपसी सहमति से चुन ली गई है। कार्यकारिणी के औपचारिक घोषणा बुधवार को अग्रवन में होने वाले होली मिलन समारोह में की जाएगी।
ये चुने गए पदाधिकारी
नरेंद्र सिंह- अध्यक्ष
राजीव अग्रवाल व अनूप गोयल – उपाध्यक्ष
मुरारीलाल गोयल – कोषाध्यक्ष
फाइल फोटो
Leave a comment