आगरालीक्स …आगरा को लोकसभा चुनाव के लिए 58 जोन और 364 सेक्टर में बांटा गया है। 20 हजार कर्मचारी लगेंगे, आज मतदाता दिवस पर सेंट जोंस काॅलेज में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं का वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को सेंट जोंस काॅलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे। मतदाता सूची के लिए चलाए गए अभियान के बाद 92 हजार नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं इसमें 18 साल पूरी करने वाले मतदाता ज्यादा हैं। जबकि 52 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं इनकी म्रत्यु हो चुकी है। अब जिले में 35.36 लाख मतदाता हैं।
27 जनवरी को कर्मचारियों का प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव के लिए 27 जनवरी से मतदान के लिए लगाए गए 20 हजार कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इसके लिए 80 विभाग के कर्मचारियों की डाटा फीडिंग की जा रही है।