आगरालीक्स…(23 December 2021 Agra News) आगरा में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया नदी महोत्सव. यमुना नदी घाट पर की सफाई और लोगों से घाटों को स्वच्छ रखने का किया आह्वान
नदी महोत्सव मनाया
आजादी के अमृत महोत्सव श्रंखला के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के 1 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों के द्वारा नदी महोत्सव मनाया गया. इसका उद्देश्य नदी की स्वच्छता, अविरल व निर्मल बनाना, लोगों से आवान करना की नदी में कूड़ा करकट ना डालें. इस अवसर पर कैडेटों ने पोस्टर व बैनर द्वारा सभी को नदी की स्वच्छता के महत्व को समझाया. विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी ने इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों से कहा की स्वच्छता आवश्यक है. नदी हो या कोई सार्वजनिक स्थान अतः समय-समय पर अभियान चलाकर कैडिटों को यमुना घाटों की स्वच्छता करनी चाहिए तथा इस कार्य में क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करके उनका भी सहयोग लेना चाहिए. प्रकृति और पर्यावरण स्वच्छ रहा तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे.

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कैप्टन केसी दुबे, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र राघव व सुनील चौधरी, सीनियर अंडर ऑफिसर कार्तिकेय शर्मा, वंश दीप बघेल, अंडर ऑफिसर मानवेंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुमार, शिवम कुमार, सार्जेंट कार्तिक गोयल, वैभव कुलश्रेष्ठ आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया.