नईदिल्लीलीक्स...भारत के नीरज चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान। विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी जैवलिन थ्रो रैकिंग में नीरज विश्व के नंबर-एक खिलाड़ी बने।
नीरज 1455 अंकों के साथ शीर्ष पर

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अपने करियर में पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज 1455 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। इस तरह नीरज चोपड़ा वर्ल्ड नंबर 1 बनने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए हैं।
विश्व के टॉप-5 भाला फेंकने वाले खिलाडी
1-नीरज चोपड़ा (भारत) – 1455 अंक
2-एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 1433 अंक
3-जैकब वडलेज्च (चेक रिपब्लिक) – 1416 अंक
4-जूलियन वेबर (जर्मनी) – 1385 अंक
5-अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 1306 अंक
एंडरसन पीटर्स को 22 अंक से पछाड़ा
ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (1433) से 22 अंक आगे रहे। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 1416 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
नीरज पिछले साल नंबर-2 पर थे, फिर जीते कई खिताब
नीरज पिछले साल 30 अगस्त को विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे। पिछले साल सितंबर में नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल्स जीता था और वह यह ट्राफी अपने नाम करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। उन्होंने हाल ही में दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर के साथ इस सत्र का अपना पहला खिताब जीता था।