नईदिल्लीलीक्स… नीट यूजी 2024 के अभ्यर्थियों का डाटा उमंग और डिजिलॉकर पर अपलोड होगा।अभ्यर्थी इन दो प्लेटफार्म से अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। ( NEET UG Applicant Data Upload on Umang & Digilocker)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के बारे में कई शिकायतें मिलने के बाद अभ्यर्थियों का डाटा उमंग और डिजिलॉकर पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया है।
इन दोनों प्लेटफार्म से छात्र अपने पुष्टिकरण प्रष्ठ, स्कोर कार्ड और अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई तस्वीर डाउनलोड कर सकेंगे।