स्पोटर्सलीक्स…8 रन पर आउट हो गई नेपाल की टीम. यूएई ने 7 गेंदों में जीता मैच. महिला टी 20 अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर का खेला गया था मैच
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेला है. शनिवार को इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला जब मलेशिया में खेले जा रहे महिला टी 20 अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच में नेपाल की टीम महज 8 रन पर आल आउट हो गई. यूएई के खिलाफ खेले गए इस मैच में नेपाल की टीम के 6 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके. पूरी टीम 20 ओवर के मैच में 8.1 ओवर में ही पवेलियन लौट गई. यूएई की ओर से तेज गेंदबाज माहिका गौर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. माहिका ने दो ओवर मेडन भी डाले और उन्होंने सिर्फ दो रन दिए.

यूएई की टीम ने महज सात गेंदों में इस मैच को जीत लिया. मैच एक घंटे भी नहीं चला और पूरे मैच में सिर्फ 9.2 ओवर ही फेंके गए.