आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कालेज में शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट. 15 स्कूलों की टीमें ले रही भाग. पहलजे मैच में सेंट पीटर्स ने सेंट मेरी स्कूल को 3—0 से हराया
सेंट पीटर्स कॉलेज में 57वां आर्च बिशप डोमिनिक अथाइड मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारम्भ किया गया। आर्च बिशप डोमिनिक अथाइड के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन आज 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कॉलेज के क्रीडांगन में किया जाएगा। इसमें 15 विद्यालय की टीमें भाग लेंगी। कॉलेज प्रबंधक ने मुख्य अतिथि आर्चबिशप डॉ० राफी मंजलि को पुष्प प्रदान किए तथा प्रधानाचार्य फा० डॉ० ऑल्विन पिंटो ने ‘शैश’ प्रदान कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के इन छात्रों के कन्धों पर राष्ट्र का भविष्य निर्भर । वास्तव में खेलों की प्रतियोगितायें हमें अन्तर्राष्ट्रीय रूप में पहचान दिलाती हैं। फुटबॉल बहुत सुन्दर खेल है, जो हमें कठिन परिश्रम व जीवन में समायोजित रहने सीख प्रदान करता है। सोमवार को उद्घाटन मैच सेंट पीटर्स कॉलेज एवं सेंट मेरी स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें सेन्ट पीटर्स कॉलेज ने 3-0 से जीत हासिल की।

ये रहे उपस्थित
कॉलेज के प्रबंधक फा० इग्नेशियस मिरांडा, कॉलेज प्रधानाचार्य फा० डॉ० ऑल्विन पिंटो, उपप्रधानाचार्य फा० कुलकंत, फा० लुईस खेस, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर एन्सी, फा० सेंटियागो (प्रधानाचार्य सेन्ट पॉल्स इंटर कॉलेज) तथा सि० लीना (प्रधानाचार्य सेंट फ्रांसिस हाईस्कूल) एवं सि० शर्ली उपस्थित रहे।