नईदिल्लीलीक्स… कथक नृत्य के महान कलाकार बिरजू महाराज का मध्य रात्रि निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। पंडित बिरजू महाराज ने ताजमहोत्सव में भी भाग लिया था। वह आगरा की नृत्यागंना काजल शर्मा के गुरु भी थे, उनके निधन पर पीएम समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
आधी रात के बाद बिगड़ गई तबीयत
पौत्र स्वरांश मिश्रा ने फेसबुक के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य बिरजू महाराज को खो दिया है। बिरजू महाराज का असली नाम ब्रजमोहन मिश्रा था, उनका जन्म लखनऊ में वर्ष 1938 में हुआ था। बताया गया है कि रात 12.15 पर उनकी तबीयत खऱाब बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिरजू महाराज ने कथक नृत्य से भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई थी। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संगीतकार अदनान सामी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।