आगरालीक्स… आगरा समेत देश भर में घटे कोरोना के नए केस. बीते छह महीने में सबसे कम एक्टिव केस. जानिए आज की स्थिति.
आगरा में नहीं मिला मरीज
आगरा में सोमवार को प्रशासन ने जो कोरोना के आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक, Agra में अब तक 25756 #Covid19 मरीजों में से 25289 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में 5027 सैंपल लिए गए। इनमें कोई नया मरीज नहीें मिला। अब वर्तमान में कुल नौ सक्रिय मरीज हैं।

छह माह में सबसे कम आंकड़ा
देशभर में बीते 24 घंटे के दौरान 30256 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 33478419 हो गई है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 318181 रह गया है, जो पिछले छह माह में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 295 कोरोना मरीजों की मौत के बाद अब तक 445133 लोगों की मौत हो चुकी है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक हफ्ते में 15 फीसद तक केस घट गए हैं।