आगरालीक्स…हाय ये इश्क…गर्लफ्रैंड को सूटकेस में छुपाकर बॉयज हॉस्टल ले जा रहा था प्रेमी, लेकिन उसका यूनिक आइडिया हो गया फेल…देखें वीडियो
सोनीपत से एक ऐसी खबर आई है जो कि इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इस पर रील्स व मीम्स धड़ाधड़ बन रहे हैं. एक प्रेमी अपनी गर्लफ्रैंड को बॉयज हॉस्टल में ले जाने के लिए सूटकेस में छुपा देता है. हैरान करने वाला ये मामला हरियाणा के सोनीपत का है. दावा किया जा रहा है कि ये सोनीपत के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्टल का है.
ये बात सभी को पता है कि बॉयज हॉस्टल में लड़कियों का आना सख्त मना होता है. लेकिन यहां के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रैंड को यहां लाने के लिए यूनिक आइडिया निकाला. उसने अपनी गर्लफ्रैंड को सूटकेस में छुपा दिया और हॉस्टल के भीतर ले जाने लगा. चेकिंग के समय अचानक लड़की की चीख निकली जिस पर सिक्योरिटी गाडर्स को शक हो गया. उन्होंने तुरंत सूटकेस चेक करने के लिए उसे खोला तो उसमें एक लड़की निकली. ये देखते ही हर कोईसन्न रह गया और लड़की कोतुरंत सूटकेस से बाहर निकाला.