नईदिल्लीलीक्स…। केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए नई गाइड लाइन जारी। राज्यों को नाइट कर्फ्यू, शादी, अंतिम संस्कार में सीमित संख्या जैसे कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
वार रूम एक्टिव करने के निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेंद्र भूषण ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि ओमिक्रॉन का संक्रमण डेल्टा से तीन गुना ज्यादा है। जिन राज्यों में ओमिक्रॉन के केस मिले हैं, इसे देखते हुए वार रूम एक्टिव कर दिए जाएं।
जिलास्तर पर ही कड़ी नजर के आदेश
कोरोना से जुड़े मामलों पर जिला स्तर पर कड़ी नजर रखी जाए। केसों को ट्रेस किया जाए। बड़ी सभाओं पर रोक लगाई जाए।
होम आइसोलेशन के नियमों पर हो सख्ती
गाइड लाइन के मुताबिक होम आइसोलेशन के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। सभी राज्यों के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, दवाओँ का बफर स्टाक, ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।