नईदिल्लीलीक्स…। यूपी में कोरोना की गाइड लाइन जल्द। भारतीयों की स्नेक्स खाने में पहली पसंद समोसा। साथ में देश-विदेश की प्रमुख खबरें।
यूपी में कोरोना की गाइड लाइन जल्द
यूपी में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। पांच दिन में 128 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिकवर होने वालों की संख्या हालांकि आधे से ज्यादा है लेकिन दो ओमिक्रान के केस भी मिल चुके है। केंद्र सरकार की नई गाइड लाइन के बाद यूपी सरकार भी जल्द अपनी गाइड लाइन जारी कर सकती है। इसमें नाइट कर्फ्यू के साथ भीड़-भाड़ सीमित करने के निर्देश जार हो सकते हैं।
पीएम की रैली से लौट रही महिलाओं की बस पलटी
पीएम मोदी की प्रयागराज में मातृशक्ति रैली से वापस लौट रही महिलाओं की एक बस बदायूं में पलट गई, जिसमें 12 महिलाएं घायल हो गईं, जिसमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा बुधवार सुबह थाना उसहैत के हरैड़ी मोड़ के पास हुआ। बस में करीब 48 लोग सवार थे। हादसा चालक के अचानक बस से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ बताया जाता है। घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
कपड़े के गोदाम में आग, दो जिंदा जले
जालौन के सूर्यनगर इलाके में बुधवार तड़के कपडे के एक गोदाम में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। मृतक गोदाम के कर्मचारी थे और रात में उसमें सो रहे थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
भारतीय समोसा खाने में सबसे आगे
भारत में सबसे खाया जाना वाली वस्तु स्नेक्स में समोसा है। स्विगी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में भारतीयों ने इतने समोसे खाए, जो न्यूजीलैंड की आबादी से कई गुना ज्यादा है।
हर मिनट बिरयानी के 115 ऑर्डर, गुलाब जामुन भी कम नहीं
दिलचस्प आंकड़ो के मुताबिक हर मिनट बिरयानी के 115 आर्डर किए गए। साल भर में भारतीयों ने इतने टमाटर मंगवाए हैं कि स्पेन में टोमैटिना फेस्टीवल 11 साल तक चल सकता है। पाबभाजी और गुलाबजामुन भी लोगो की लिस्ट में शामिल है। पाब भाजी के सालभर में 21 लाख आर्डर किये गए।