आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण आयोजनों में राष्ट्रगीत के छह छंद बजाना अनिवार्य…सम्मान के लिए लोगों को खड़ा होना भी होगा
केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. नए निर्देश के तहत अब स्कूलों, सरकारी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण आयोजनों में 'वंदे मातरम' बजना अनिवार्यहोगा. सभी लोगों को खड़े होकर इसका सम्मान करना होगा. ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समय होता है. हालांकि सिनेमा हॉलों में अभीय यह नियम लागू नहीं होगा.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन नए नियमों के तहत बताया है कि वंदे मातरम का गायन राष्ट्रगान से पहले होगा. यानी पहले वंदे मातरम और फिर जन गण मन. सबसे अहम बात यह है कि गीत के पूरे छह छंद बजाए जाएंगे जिनमें से चार छंद 1937 में हटा दिए गए थे. यह फैसला स्वतंत्रता संग्राम के इस गीत को उसकी मूल शक्ति के साथ वापस लाने की कोशिश है. इसके अलावा वंदे मातरम अब पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों में भी बजाया जाएगा. राष्ट्रपति के किसी भी कार्यक्रम में उनके आने जाने के समय यह गीत बजना जरूरी होगा. तिरंगा फहराने के मौके पर भी इसका पालन होगा.