आगरालीक्स ….आगरा में नई टाउनशिप के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। नई टाउनशिप के लिए शासन से 150 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, 2.10 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक किसानों को मुआवजा। 15 दिन में किसानों से आपत्ति मांगी गई है।
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ और भांडई में 132.5 हेक्टेयर मीन पर नई टाउनशिप विकसित की जानी है, इसके लिए 1044 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें से 900 किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं। नई टाउनशिप को लेकर एडीए ने आपत्तियां मांगी है, 15 दिन तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
2.10 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा
एडीए द्वारा किसानों की 132 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, इसके लिए किसानों को चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। ककुआ में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित जमीन के लिए किसानों को 2.10 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा दिया जाएगा। जबकि लिंक मार्ग पर स्थित जमीन के लिए 1.50 करोड़ रूपये मुआवजा दिया जाएगा। सामान्य क्रषि भूमि के लिए 1.25 करोड़ रुपये का मुआवजा है। जबकि भांडई में लिंक मार्ग पर 75 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा है और क्रषि भूमि के लिए 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा है।