नईदिल्लीलीक्स… नेपाल और भूटान ने विदेश नीति पर भारत से अलग राह पकड़ी। बिहार के बेतिया में अंधाधुध फायरिंग में छह लोग घायल। साथ में प्रमुख खबरें।
नेपाल और भूटान ने रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को लेकर वोट डाला
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
भारत के पड़ोसी देश नेपाल और भूटान ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर अलग रुख अपनाया है। यूएनजीए में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया और उससे कहा गया कि वह यूक्रेन से अपनी सेनाओं को हटाए।
भारत ने मतदान से अपने को कर लिया था अलग
इस मामले पर भारत समेत 35 देशों ने इस मामले पर मतदान से अपने को अलग रखा, जबकि रूस के पक्ष में चार देशों ने मतदान किया। भारत के पड़ोसी देश नेपाल और भूटान ने इससे इतर राय रखते हुए निंदा प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया।
घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग,आधा दर्जन लोग घायल
बिहार के बेतिया के योगापट्टी थाने के डुमरी गांव में शस्त्र बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया और हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें परिवार के आधा दर्जन लोगों को गोली लगी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली से घायल सभी छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरालीक्स… एशिया कप में भारत की महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रन से हराया। आगरा की दीप्ति भी चमकीं।
नईदिल्लीलीक्स… कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी,तब तक हिजाब पर प्रतिबंध रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले में अपना फैसला सुनाया।