नईदिल्लीलीक्स… लिव इन में जन्मे बच्चे का पैतृक संपत्ति में अधिकार। राहुल गांधी से पूछताछ जारी। हाथरस में अब तक 52 गिरफ्तारियां। साथ में प्रमुख खबरें।
राहुल गांधी से आज भी हुई पूछताछ, कई हिरासत में

राहुल गांधी से आज दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है। विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओँ को आज भी हिरासत में लिया। राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की गई थी।
सुरजेवाला को घसीट ले गई पुलिस, चिदंबरम चोटिल
राहुल गांधी आज सुबह प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओँ के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर गए। पुलिस द्वारा धारा 144 लगाए जाने के कारण कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस से झ़ड़प के दौरान रणदीप सुरेजेवाला को पुलिस घसीट कर ले गई। इस दौरान पी. चिदंबरम भी चोटिल हुए हैं।
लिव इन रिलेशन में जन्मे बच्चे का भी पैतृक संपत्ति पर अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन में जन्मे बच्चे को लेकर बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पुरुर औऱ महिला सालों तक साथ-साथ रहते हैं तो मान लिया जाता है कि शादी हुई होगी और इस आधार पर उनके बच्चे का पैतृक संपत्ति पर अधिकार होगा। ये पूरा मामला केरल हाईकोर्ट का है। इसमें वर्ष 2009 में संपत्ति के अधिकार को लेकर लिव इन में रहने वाले दंपत्ति के बच्चे को पैतृक संपत्ति में अधिकार देने से मना कर दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले को बदल दिया है।
प्रयागराज के अटाला में सन्नाटा, दो सौ लोगों के मोबाइल रडार पर
प्रयागराज में हुई हिंसा के चार दिन बाद भी अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस के 2 सौ से ज्यादा लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर लिए हुए है। क्षेत्र में दुकानें बंद हैं। कुछ लोग घरों में ताला लगाकर चले गए हैं। पुलिस के बुलडोजर के डर से बहुत से दुकानदार और लोग घरों को खाली कर रहे हैं।
हाथरस में भी अब तक 52 लोगों की गिरफ्तारी
दस जून को हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी कर रही है। सबसे ज्यादा 92 लोगों की गिरफ्तारी प्रयागराज में हुई हैं। सहारनपुर में 83 आरोपियों को पक़ड़ा गया है। हाथरस में भी 52, अंबेडकर नगर में 44 लोगों, मुरादाबाद में 40 और फिरोजाबाद में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।