नईदिल्लीलीक्स…। प्रदूषण bको लेकर केंद्र का हलफनामा। रूस की मिसाइल से खुद का सेटेलाइट नष्ट। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
करतापुर साहिब कॉरिडोर आज से खुलेगा
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व के मौके पर करतारपुर साहिब कॉरीडोर आज से खुलेगा। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कोविड नियमों का पालन करना होगा। पाकिस्तान जाने के लिए उन्ही श्रद्धालुओं को अनुमति मिलेगी, जो दोनों वैक्सीन लगवा चुके होंगे। पाकिस्तान सरकार ने भी इसका आग्रह किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पीएम मोदी ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने का फैसला किया है, जिससे देश में उल्लास और खुशी बढ़ेगी।
केंद्र ने कहा, वर्क फ्रॉम होम में अब दिक्कत
सुप्रीम कोर्ट प्रदूषण और पराली जलाने को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से हलफनामा दाखिल किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वर्क फ्रॉम होम लागू करना अब मुश्किल है क्योंकि कोविड के दौरान लॉकडाउन का कामकाज प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम मोड में भेज दिया जाएगा तो ज्यादा असर नहीं होगा, कुछ गाड़ियां कम चलेंगी। इस मामले में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की ओर से भी पक्ष रखा गया है।
कोरोना के दस हजार से ज्यादा नये केस
देश में पिछले 24 घंटे में 10,197 नये केस सामने आए हैं। इस दौरान 301 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट 98.28 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 12,134 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 3,38,73,890 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
रूस की मिसाइल से खुद का ही सेटेलाइट नष्ट
रूस और अमेरिका में अंतरिक्ष में हुई एक घटना के बाद नया विवाद पैदा हो गया है। अमेरिका का आऱोप है कि रूस की मिसाइल से उसका ही एक सेटेलाइट तबाह हो गया है। इससे इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन के क्रू मैंबरों को खतरा पैदा हो गया है क्योंकि इसका मलबा चारों ओर फैल गया है। सात क्रू मैंबरों को कैप्सूल में जाना पड़ा है। इससे काम का नुकसान हुआ है।