आगरालीक्स.. देश दुनिया की दोपहर एक बजे तक सुर्खियां
सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन्स और यूजी नीट को टालने वाली याचिका की खारिज, सितंबर में होंगी दोनों परीक्षाएं
पश्चिम बंगाल : कोरोना संक्रमित टीएमसी विधायक समरेश दास की मौत, पश्चिम बंगाल की एगरा सीट से त्रणमूल कांग्रेस के विधायक थे समरेश दास
बिहार : श्याम रजक लालू की पार्टी में शामिल, जेडीयू से निकाले जाने के बाद पार्टी में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सिलसिला थम नहीं रहा है, गोरखपुर में किशोरी से दुष्कर्म कर शरीर पर सिगरेट से जलाकर दागा
जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकी हमला, दो जवानों सहित तीन सुरक्षाकर्मी शहीद